नोएडा, जनवरी 4 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर में 15 जनवरी से होने वाली प्रो रेसलिंग लीग में देश-विदेश के पहलवान दमखम दिखाएंगे। सेक्टर-21ए स्थित इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता के लिए आयोजन स्थल के रूप में नोएडा इंडोर स्टेडियम की पुष्टि रविवार को आयोजकों ने की। प्रतियोगिता 18 दिनों तक चलेगी। प्रो रेसलिंग लीग का यह पांचवा सीजन होगा। छह टीमों के पहलवान प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। देल्ही दंगल वारियर्स, पंजाब रॉयल्स, टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स, यूपी डोमिनेटर्स, महाराष्ट्र केसरी और हरियाणा थंडर्स की टीम प्रतियोगिता का हिस्सा होगी। एक दिन पहले ही अलग-अलग टीमों के पहलवानों की बोली लगाई गई। छह टीमों में 100 से अधिक देश-विदेश के पहलवान दांव पेच लगाते दिखेंगे। पहली बार प्रो रेसलिंग लीग का आयोजन 2015 में हुआ था। 2019 तक चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.