अलीगढ़, अप्रैल 11 -- नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल विवि में दीक्षांत समारोह शुक्रवार को मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार रहे। समारोह के दौरान विधायक बरौली (अलीगढ़) एवं संस्थापक ठाकुर जयवीर सिंह ने हिमांशु सिंह के साथ मिलकर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और चित्र भेंट कर सम्मानित किया। राजनाथ सिंह ने जेन-ज़ी की भूमिका पर जोर देते हुए कहा, यह समय जेन-ज़ी का है। आप देश की सबसे सक्रिय और सक्षम पीढ़ी हैं। आपका काम करने का तरीका, नई नीतियों के साथ तालमेल और आपकी नई सोच देश की प्रगति को आगे बढ़ाएगी।" उन्होंने छात्रों को नई कार्य और शिक्षा नीतियों के साथ आगे बढ़ने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह ने कहा कि "हमारे लिए यह सम्म...