नोएडा आंदोलन के समर्थन में किया प्रतिरोध सभा
प्रयागराज, मई 12 -- नोएडा आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन, केंद्र राज्य कर्मचारी महासंघों तथा बैंक बीमा यूनियन की ओर से एलआईसी कार्यालय परिसर में प्रतिरोध सभा हुई। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। वक्ताओं ने नोएडा में गिरफ्तार श्रमिकों को रिहा करने, न्यूनतम वेतन 26000 प्रतिमाह करने, चारों लेबर कोड वापस लेने, काम के घंटे को आठ करने, एलपीजी के दाम कम करने आदि की मांग की। सभा की अध्यक्षता केंद्रीय कर्मचारी नेता सुभाष चन्द्र पांडेय और संचालन इलाहाबाद डिविजन इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष अविनाश कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान आनंद मालवीय, विकास स्वरूप, शीतला प्रसाद, मदन सिंह, समीर भट्टाचार्य, संतोष विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश आदि ने संबोधित किया। यह भी पढ़ें- श्रमिकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.