नोएडा, जुलाई 16 -- नोएडा में रहने वालों के लिए एक और अच्छी खबर है। बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सटे सेक्टर-45 में लगभग 70 करोड़ की लागत से 220 केवी का बिजली सब-स्टेशन बनाया जा रहा है। ये सब-स्टेशन अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे एक्सप्रेसवे से सटे 15 से अधिक सेक्टरों के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए सेक्टर-45 में 220 केवी का बिजली सब-स्टेशन बनाया जा रहा है। इस सब-स्टेशन को बनाने का काम वर्ष 2021 से चल रहा है, जिसे सेक्टर-148 स्थित 400 केवी के बिजली सब-स्टेशन से जोड़ा जाएगा। अभी दोनों बिजली सब-स्टेशन को जोड़ने की लाइन का कार्य भी रुका हुआ है। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में DSC रोड पर बनेगा 4 KM लंबा नया एलिवेटेड रोड, ये होगा ...