लखनऊ, जून 3 -- उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने NCR क्षेत्र में पलूशन को 30-35 फीसदी कम करने का टार्गेट सेट कर दिया है। इसके तहत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। यूपी सरकार ने फैसला लिया है कि 1 अक्टूबर से बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUCC) वाले वाहनों को एनसीआर के जिलों में पेट्रोल पंपों पर तेल यानी डीजल पेट्रोल नहीं मिलेगा। इस फैसले की जद में UP के आठ जिले गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली शामिल हैं। ये सभी एनसीआर का हिस्सा हैं।बिना वैध PUCC के नहीं मिलेगा तेल NCR में पलूशन कंट्रोल और हवा की गुणवत्ता में सुधार पर एक हाई लेवल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूपी सरकार के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बुधवार को बताया कि पलूशन की रोकथाम के उपायों के तहत 1 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के NCR वाले...