नोएडा, जून 13 -- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में शुक्रवार से 33 इलेक्ट्रिक और तीन हाइड्रोजन बसों का संचालन शुरू हो गया। गौतमबुद्ध नगर जिले में पहली बार एक साथ 17 रूट पर यह सुविधा शुरू की गई है। नोएडा के सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हॉट में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहला दिन होने के कारण बसों का संचालन ठीक तरीके से नहीं हो सका। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार से निर्धारित रूट और समय पर बसों का संचालन सामान्य तरीके से शुरू हो जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए कुछ महीनों में मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा। नोएडा में चार, ग्रेटर नोएडा में चार और यीडा क्षेत्र में नौ रूट पर बसें चलेंगी। वहीं, यमुना क्षेत्र में सेक्टर-28 के ...