नई दिल्ली, मार्च 16 -- दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो में हर रोज आम और खास लोग सफर करते हैं। यूरोपीय देश नॉर्वे की एंबेस्डर (राजदूत) मे एलिन स्टेनर ने भी अपनी पहली यात्रा का तजुर्बा शेयर किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दिल्ली मेट्रो में यात्रा के फोटो-वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मुझे यह पहले ही कर लेना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने फिर से मेट्रो इस्तेमाल करने की बात कही।खान मार्केट स्टेशन की सीढ़ियों से उतरती दिखीं नार्वे की राजदूत ने अपने एक्स अकाउंट पर छोटी-छोटी वीडियो के साथ फोटो शेयर की हैं। एक वीडियो में वो खान मार्केट के गेट नंबर 2 की सीढ़ियों से उतरती हुईं दिखाई दे रही हैं। वो थम्सअप का इशारा करते हुए मुस्कुराती हैं और फिर सीढ़ियां उतरने लगती हैं। अन्य वीडियो में अंडरग्राउंड प्लेटफॉर्म पर मेट्रो को जाते हुए...