नई दिल्ली, मई 29 -- हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कपूरा का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है। आम तौर पर लोग नॉर्मल और भीमसेनी कपूर दोनों का ही इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कम ही लोग इनके बीच का सही अंतर जान पाते हैं। धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र में भीमसेनी कपूर को थोड़ा ज्यादा पावरफुल माना जाता है और इसी वजह से इसे महत्व भी खूब दिया जाता है। आज जानेंगे कि आखिर इनके बीच का अंतर क्या है और भीमसेनी कपूर की मदद से किस तरह से बुरी नजर उतारी जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?क्या है भीमसेनी कपूर? दरअसल भीमसेनी कपूर को नेचुरल कपूर के तौर पर देखा जाता है। नॉर्मल कपूर की तुलना में इसकी महक ज्यादा स्ट्रॉन्ग और लंबे समय तक रहने वाली होती है। यही वजह है कि पूजा-पाठ, आरती और किसी भी धार्मिक ...