बेगुसराय, अप्रैल 16 -- बेगूसराय। CBSE बोर्ड कक्षा 10 सत्र 2025-26 में नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष गौरव कुमार ने 94% अंक प्राप्त किए, जबकि आलिया फैज ने 91.2% अंक हासिल किए। इसके बाद अरवाज़ और शुभम ने 86.2% अंक प्राप्त कर अपनी कड़ी मेहनत का परिचय दिया। वहीं आयशा खान और आशू ने 86% अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के डायरेक्टर मोहन कुमार परिहस्त सर ने सभी सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा पूरे विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। यह भी पढ़ें- केन्द्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी के सभी 91 विद्यार्थी रहे सफल उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्...