नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन
संभल, सितम्बर 10 -- देहरादून में आयोजित नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में इंडोर शूटिंग रेंज बहजोई के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में मोहम्मद जुनैद ने पैरा श्रेणी में रजत पदक जीता। वहीं पांच निशानेबाजों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर जिले की उपलब्धियों में इजाफा किया। एयर पिस्टल वर्ग में अजय, त्रिहान और आरव चिकारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। वहीं राइफल वर्ग में नैतिक तिवारी और अनन्या सिंह ने बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। बहजोई लौटने पर खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी निशानेबाजों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.