नॉर्थ जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुक्केबाजों ने दिखाया दमखम
देहरादून, जुलाई 28 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की नॉर्थ जोन-1 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 का मंगलवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में शुभारंभ हुआ। पहले दिन अंडर-14 और अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग के 150 मुकाबले आयोजित किए गए।
प्रतियोगिता की जानकारी प्रतियोगिता एक अगस्त तक चलेगी, जिसमें उत्तराखंड सहित नॉर्थ जोन के 326 स्कूलों के 890 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप का उद्घाटन अर्जुन पुरस्कार विजेता व 1962 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कैप्टन (सेनि.) पदम बहादुर मल्ल ने किया। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग अनुशासन, आत्मविश्वास और धैर्य का खेल है और ऐसे मंच भविष्य के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार करते हैं। इस मौके पर एसबीपीएस के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। सभी खिलाड़ियों ने खेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.