कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर। बीसीसीआई की विज्जी ट्रॉफी में गुरुवार को नॉर्थ जोन ने ईस्ट जोन को 111 रन से पराजित कर चार अंक प्राप्त किए। नॉर्थ जोन की जीत में निखिल ने शानदार शतकीय पारी खेली। गोवा क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए मैच में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 283 रन बनाए। टीम की ओर से निखिल ने 94 गेंद में 17 चौकों और छह छक्कों की मदद से 130 रन की तूफानी पारी खेली। राहुल चौधरी ने 45 रन और आई हसन ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में विश्वजीत महापात्रा ने पांच खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। आशुतोष यादव को तीन और आदर्श राज को दो सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी ईस्ट जोन की टीम 35.2 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शशांक ने 39 रन, अभयदय सिंह ने 31 रन, बिनायक ने 29 रन और सार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.