अल्मोड़ा, जून 3 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। जिले के जु-जित्सु खिलाड़ियों ने नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने कुल 19 पदकों पर अपना कब्जा जमाया है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों व अन्य लोगों ने खुशी जताई है। गाजियाबाद में नॉर्थ जोन चैंपियनशिप हुई थी। इसमें खेल विभाग के अधीन दौलाघट में प्रशिक्षण लेने वाले दस खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जु-जित्सु प्रशिक्षक कुन्दन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में हर्षित टम्टा ने स्वर्ण पदक, हर्षिता बिष्ट ने अण्डर दो रजत पदक, लक्की सिंह डांगी, विष्णु माया, सौरभ सिंह डांगी, जगदीश जोशी व प्रियांशु सिंह ने दो-दो कांस्य पदक, आदित्य सिंह बिब्ट ने एक रजत व एक कांस्य, निशा आर्या व दीपिका बिष्ट ने दो-दो रजत पदक प्राप्त किए। इस पर डीएसओ महेशी आर्या, उप क्रीड़ा अधिकारी अरूण बनग्याल, ...