नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी में फारबिसगंज का बढ़ा सम्मान
अररिया, मई 29 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कटिहार की नवगठित कार्यकारिणी समिति में फारबिसगंज को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। नई कार्यकारिणी में फारबिसगंज शाखा के चार प्रमुख सदस्यों को शामिल किए जाने से स्थानीय कारोबारियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इसे शहर के व्यापारिक जगत के लिए सम्मान और गौरव की बात माना जा रहा है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी समिति में फारबिसगंज से मोती लाल शर्मा, सुशील घोषल, अशोक गुप्ता एवं दीपक समदरिया को सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इन अनुभवी एवं सक्रिय कारोबारियों के शामिल होने से चेंबर को मजबूती मिलेगी और सीमांचल क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.