नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप में प्रदुमन सैनी ने जीते तीन गोल्ड मेडलल
शामली, अगस्त 30 -- हसनपुर लुहारी। अपनी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण के दम पर हसनपुर लुहारी निवासी युवा पावरलिफ्टर प्रदुमन सैनी ने नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप में प्रदुमन सैनी ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने अलग-अलग वेट स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें तीन गोल्ड मेडल के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। चौंपियनशिप में सफलता हासिल करने के बाद प्रदुमन सैनी के पैतृक गांव हसनपुर लुहारी पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने ढोल-नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.