मुख्य संवाददाता, मार्च 17 -- आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानपुर में भाजपा के 10 नेताओं और कार्यकर्ताओं को नगर निगम सदन में पार्षद नामित किया गया है। शासन ने इनकी सूची जारी की है। जिसमें भाजपा उत्तर के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह सेंगर का नाम भी शामिल है। इसके अलावा पिछले कार्यकाल में कोपरगंज से पार्षद रहे रमेश चंद्र हटी वाल्मीकि अब फिर से नगर निगम सदन में बैठेंगे। खास बात है कि नामित पार्षदों की सूची में जातीय समीकरण का खूब ख्याल रखा गया है। दो महिलाओं को भी शामिल किया गया है। वहीं घाटमपुर और बिल्हौर नगर पालिका के साथ ही बिठूर और शिवराजपुर नगर पंचायत के लिए भी सदस्य नामित किए गए हैं। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद द्वारा कानपुर नगर निगम के लिए सरदार नीतू सिंह निवासी किदवई नगर, राजेश श्रीवास्तव निवासी गोविंद नगर, दिनेश बाब...