नई दिल्ली, जुलाई 23 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने यूजीसी नेट और जेआरएफ से जुड़े अपने सवाल पर केंद्र सरकार के जवाब को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय का जवाब सिर्फ मौजूदा यूजीसी फेलोशिप सिस्टम के बारे में एक सामान्य सी जानकारी देता है, लेकिन उठाए गए मुख्य मुद्दों पर कोई बात नहीं करता। यूजीसी पास करने वालों और JRF पाने वालों का साल-दर-साल का डेटा देने के बजाय, यह मौजूदा स्कीम और रिसर्च फंडिंग के दूसरे जरियों के बारे में साधारण सी जानकारी देता है।सरकार ने 8,000 रुपये की नॉन UGC NET फेलोशिप पर भी कुछ नहीं बोला शशि थरूर ने कहा कि सरकार ने अपने जवाब में इस सवाल को भी नजरअंदाज किया गया है कि क्या सरकार ने क्वालिफाइड उम्मीदवारों और उपलब्ध फेलोशिप के बीच बढ़ते अंतर को चेक किया है, या क्या वह JRF की संख्या बढ़ाना चाहती है या योग...