झांसी, जुलाई 26 -- झांसी। यात्रियों को सुविधा के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-मानिकपुर रेलखंड के मऊरानीपुर-रोरा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। इसको लेकर कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण का कार्यक्रम 28 जुलाई के स्थान पर 29 जुलाई को निर्धारित होने के कारण नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की तिथि भी पुनर्निर्धारित की गई है। इसके फलस्वरूप कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन तथा विनियमन निम्नानुसार रहेगा। ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस 28 एवं 29 जुलाई, प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस 29 एवं 30 जुलाई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बाँदा मेमू 28 एवं 29 जुलाई, बाँदा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी मेमू 28 एवं 29 जुलाई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-मानिकपुर मेमू 29 जु...