रांची, जनवरी 1 -- रांची। रांची मंडल के रांची स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस सात जनवरी तक नामकोम स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। इस ट्रेन का उक्त स्टेशन में आगमन दोपहर 1:50 बजे होगी। यह ट्रेन नामकोम-रांची के बीच रद्द रहेगी। रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस भी रांची और नामकुम के बीच रद्द रहेगी। इस ट्रेन का नामकोम से प्रस्थान दोपहर 2:30 बजे होगी। इसके अलावा गोड्डा-रांची एक्सप्रेस भी सात जनवरी तक नामकुम स्टेशन तक आएगी। रांची-नामकुम के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। परिवर्तित मार्ग से चलेगी एलटीटी एक्सप्रेस रांची। उत्तर-मध्य रेलवे अंतर्गत माघ मेले के चलते रांची से चलने वाली दो ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इसमें रांची-एलटीटी एक्सप्रेस सात जनवरी से 11 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग के डीडी...