सीवान, जुलाई 31 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर संचालित गोरखपुर जंक्शन से चलकर सम्बलपुर व सम्बलपुर से चलकर गोरखपुर जंक्शन को जाने वाली ट्रेन नंबर 15028/15027 मौर्य एक्सप्रेस का संचालन 1 व 3 अक्टूबर को दो फेरों के लिए नहीं किया जाएगा। इस ट्रेन का संचालन नहीं होने से इससे गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा समेत इस रूट के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बताया गया कि रेलवे प्रशासन ने दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं रेल लाइन के कमीशनिंग कार्य को लेकर मौर्या एक्सप्रेस के दो फेरों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- झारखंड से बिहार जाने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कितने दिन बंद रहेगा रूट; रेलवे ने बतायारेलवे प्रशासन की जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार द्वारा जारी प्रेस...