देहरादून, सितम्बर 27 -- बड़कोट। यमुनोत्री क्षेत्र सहित पूरी यमुनाघाटी में शनिवार से लगातार हो रही नॉनस्टॉप बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से ठंड भी बढ़ गई है। खराब मौसम के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मौसम विभाग की चेतावनी और लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर स्थगित किए जाने का असर यमुनोत्री धाम यात्रा पर भी साफ दिखाई दे रहा है। यमुनोत्री धाम, जानकीचट्टी और पैदल यात्रा मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही थमने से सन्नाटा पसरा हुआ है। सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाला यमुनोत्री क्षेत्र बारिश और बर्फबारी के कारण खाली नजर आ रहा है। बारिश में बड़कोट, दोबाटा, खरादी सहित सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्ध...