कानपुर, मार्च 17 -- कल्याणपुर, संवाददाता। गोलू पंडित को पीटने वाले लोगों में शामिल पुजारी मनीष का सोशल मीडिया पर नॉनवेज खाते हुए एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कुछ दिनों पहले गोलू पंडित का नॉनवेज खाते हुए वीडियो वायरल होने पर उसे आक्रोशित लोगों ने जमकर पीटा था। गोलू के परिजनों ने पुजारी मनीष समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले भूतेश्वर मंदिर के पुजारी संतोष गिरी के बेटे गोलू पंडित का नॉनवेज खाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। भूतेश्वर मंदिर के महंत संतोष गिरी ने एक मंदिर के पुजारी मनीष और उनके साथियों पर भूतेश्वर परिसर में अपने बेटे गोलू के साथ पंडित मनीष और उनके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने गोलू पंडित का शांति भंग में चालान कर दिया था। अब सोशल मीडिया पर खुद को बजरंग दल का...