धनबाद, सितम्बर 29 -- बीबीएमकेयू धनबाद के सीनेट व दीक्षांत समारोह में अतिथियों समेत अन्य को नॉनवेज खाना परोसे जाने का मामला चर्चा में है।

विरोध का कारण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नॉनवेज खाना परोसने का विरोध किया है। मामला चर्चा में आने के बाद सोमवार को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सीनेट की तीसरी बैठक के संदर्भ में यह निर्णय लिया है कि उक्त बैठक के अवसर पर सदस्यों एवं आमंत्रित अधिकारियों को आयोजित भोजन व्यवस्था में केवल शाकाहारी व्यंजन ही परोसे जाएंगे। बताते चलें कि सीनेट व दीक्षांत समारोह में नॉनवेज समेत अन्य व्यंजन परोसने का निर्णय लिया गया था। कई शिक्षकों व छात्र संगठनों की ओर से यह सवाल उठाया गया कि पितृपक्ष में नॉनवेज क्यों परोसा जा रहा है, वह भी उस स्थिति में जब वीवीआईपी प्याज-लहसून तक नहीं खाते हैं। अभाविप के सुधांशु गुप्ता ने कहा ...