हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- हल्द्वानी। होप फाउंडेशन की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज नैसेला में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं छात्र प्रोत्साहन कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। संस्थापक डॉ. असित खन्ना और यूथ उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित इस शिविर में आधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न रोगों की जांच की गई। वहीं निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर के साथ ही चित्रकला, फेस मास्क मेकिंग और खेल-कूद जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधक दीपक रावत, गोपाल सिंह पंवार, रोहित रावत, भुवन चंद पांडे, बच्ची सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...