पटना, फरवरी 27 -- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव नैय्यर इकबाल की सेवानिवृत्ति के बाद विभागीय सभागार में शुक्रवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर विभाग के सचिव अभय सिंह सहित सभी वरीय पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने नैय्यर इकबाल के दीर्घ, अनुकरणीय एवं समर्पित प्रशासनिक कार्यकाल की सराहना करते हुए विभागीय कार्यों में उनके योगदान को स्मरण किया। समारोह के अंत में विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ओर से उन्हें स्मृति-चिह्न और शुभकामनाएं प्रदान की गईं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की कामना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.