संतकबीरनगर, फरवरी 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नैपियर घास से पशुपालकों के पशुओं की सेहत सुधारी जाएगी। प्रोटीन युक्त यह घास पशुओं के लिए लाभकारी होगी और किसानों को इसकी बोआई बार-बार नहीं करनी होगी। एक बार बोआई के बाद किसान तीन साल तक इससे घास हासिल कर सकते हैं। पशुपालन विभाग जिले के किसानों को छह हजार रूट्स मुहैया कराएगा। इसके लिए जिले में दस किसानों का चयन भी किया जा चुका है। जिले में दो हेक्टेयर भूमि पर नैपियर घास रोपी जाएगी। जिन किसानों का चयन किया गया है उनके पास 0.2 हेक्टेयर खेत घास के लिए मौजूद हैं। किसानों को खेती की तैयारी और जुताई के लिए दो हजार रुपए अनुदान के रूप में दिया जाएगा। फसल लग जाने के बाद विभागीय निरीक्षण होने पर दो-दो हजार रुपए और दिए जाएंगे। नीलगांव सीतापुर से मंगाया जा रहा रूट्स नैपियर घास की...