लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने प्रदेश में चारा एवं चारागाह विकास के लिए उत्तर प्रदेश चारा नीति के तहत नैपियर घास की जड़े/रूट स्लिप उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 64 लाख मात्र रुपये स्वीकृत किया है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण एवं व्यय राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानकों, अनुमोदित कार्ययोजना एवं निर्धारित मदों में योजना के लिए निर्धारित गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन करते हुए व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए जाने का दायित्व निदेशक का होगा। स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय, उपयोग उसी मद, प्रयोजन में किया जाएगा, जिसके लिए धनराशि स्वीकृत क...