मेरठ, मार्च 31 -- धनपुर गांव में हुई नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस हत्या या आत्महत्या किए जाने में उलझ गई है। परिजन लगातार पुलिस पर हिरासत में लिए गए आरोपियों को जेल भेजने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपियों को जेल भेजने की मांग की। धनपुर गांव में पांच दिन पूर्व हुई बीएसएफ के जवान नैन सिंह की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। 36 वर्षीय नैन सिंह का गोली लगा शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला था। एक तरफ करवट लिए नैन सिंह की कनपटी पर गोली लगी हुई थी। चारपाई पर बिछे कपड़े और तकिये पर खून व मांस के लोथड़े पड़े हुए थे। घटना के समय घर में मौजूद दूसरे कमरे में सो रही नैन सिंह की भाभी ने बताया कि रात दो बजे उसने बक्शा गिरने जैसी तेज आवाज सुनी थी। इस दौरान उसने कमरे से बाहर निकलकर नहीं देखा। परिजनों ने पड़ोसी महेश व उसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.