मेरठ, अप्रैल 1 -- धनपुर गांव में हुई बीएसएसफ के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस छह दिनों के बाद भी हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस नामजद आरोपियों समेत शक के आधार पर अलग-अलग जगहों से युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। धनपुर गांव निवासी 36 वर्षीय बीएसएफ के जवान नैन सिंह का गोली लगा शव छह दिन पूर्व घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पड़ोसी महेश उसके बेटों और गांव के ही एक युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अभी तक हुई पुलिस की जांच में आरोपियों का हत्या से कोई संबंध नजर नहीं आया।जिसके चलते पुलिस हर एंगल से मामले की जांच पड़ताल में जुट हुई है। इस मामले में पुलिस मृतक नैन सिंह की पत्नी कोमल और भाभी प्रियंका से भी पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा कॉल डिटेल के आधार पर आसपास के ...