रुडकी, मार्च 18 -- रुड़की, संवाददाता। इफको की ओर से बुधवार को नगला ऐमाद में गेहूं की फसल में नैनो यूरिया आधारित प्रक्षेत्र प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों की जानकारी दी। इफको के क्षेत्र अधिकारी प्रियांश दीक्षित ने इसका शुभारंभ कर किसानों के हित में चलाए जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि प्रगतिशील किसान आशीष कुमार के खेत में गेहूं की फसल पर नैनो यूरिया का छिड़काव किया गया। इसमें पारंपरिक दानेदार यूरिया की केवल आधी मात्रा का ही उपयोग किया गया। किसानों को खेत पर ले जाकर फसल की स्थिति दिखाई गई। इस दौरान फसल की बढ़वार अच्छी पाई गई और बेहतर उत्पादन की संभावना जताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...