मुंगेर, अगस्त 12 -- मुंगेर, एक संवाददाता। नैनो यूरिया के उपयोग और इसके फायदे के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को मुंगेर क्लब में किसान विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। गोष्ठी में इफको के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में मुंगेर के किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम में किसानों को नैनो यूरिया के सही उपयोग, फसल पर इसके प्रभाव और इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही इफको द्वारा विकसित नैनो जिंक, नैनो कॉपर एवं नैनो डीएपी के संबंध में भी किसानों को विस्तार से जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।गोष्ठी में मुंगेर विधायक कुमार प्रणय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इफको के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कर्ण बताया कि, कार्यक्रम में डीए...