दरभंगा, मई 9 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग में शनिवार को हरित रसायन : पौधों द्वारा नैनो कणों का निर्माण और उपयोग विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नूपुर श्रीवास्तव ने ग्रीन केमिस्ट्री की अवधारणा एवं उसके महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को ध्यान में रखते हुए रसायन विज्ञान के क्षेत्र में ऐसी तकनीकों का विकास आवश्यक है जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित एवं कम प्रदूषणकारी हों। इसी दिशा में पौधों की सहायता से नैनो पार्टिकल्स का संश्लेषण एक उभरती हुई एवं प्रभावी तकनीक है। यह भी पढ़ें- नैनो पार्टिकल्स का संश्लेषण प्रभावी तकनीक उन्होंने बताया कि पारंपरिक रासायनिक विधियों की तुलन...