मिर्जापुर, मई 1 -- मिर्जापुर,संवाददाता। पीएम प्रणाम योजना के अंतर्गत इफको की ओर से गुरुवार को पटेहरा कला ब्लॉक के ग्रामसभा हरदी मिश्र में नैनो जागरूकता महाअभियान एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता राज कुमार दुबे, सुरेंद्र पाल, इफको क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव, कोटवा पांडेय की सचिव संध्या पांडेय रहे। संचालन इफको के स्पेशलिटी फर्टिलाइजर असिस्टेंट रितेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने किसानों से मृदा की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए नैनो उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इफको के क्षेत्रीय प्रबं...