गंगापार, अप्रैल 11 -- इफको ने देशभर में नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक जागरूकता महा अभियान का शुभारंभ किया। कार्डेट फूलपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को नई दिल्ली स्थित इफको सदन में आयोजित कार्यक्रम को अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने कहा कि यह अभियान भारतीय कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि यह पहल नरेंद्र मोदी और अमित शाह की प्रेरणा से शुरू की गई है, जो 'आत्मनिर्भर भारत' और 'सहकार से समृद्धि' जैसे राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप है। संघाणी ने नैनो एनपीके लिक्विड व ग्रेन्युलर को उर्वरक नियंत्रण आदेश में शामिल किए जाने को कृषि क्षेत्र में बड़ा नवाचार बताया। उन्होंने कहा कि कोयंबटूर स्थित इनोवेशन हब और ब्राज़ील में प्रस्तावित नैनो उर्वरक संयंत्र भारत की वैश्विक क्ष...