रुडकी, फरवरी 19 -- लक्सर, संवाददाता। सहकारी गन्ना विकास परिषद सभागार में नैनो उर्वरक के महत्व को लेकर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिकों नें नैनो यूरिया को किसानों की आज की महत्वपूर्ण जरूरत बताते हुए। इसका प्रयोग करने की भी अपील की। गुरुवार को सहकारी गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेड़ी में इफको हरिद्वार की ओर से गन्ना पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्येष्ठ विकास परिषद आदित्य कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर डॉक्टर योगेंद्र पाल सैनी, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी ने बताया कि नैनो यूरिया व नैनो डीएपी, नैनो कापर एवं नैनो जिंक के अलावा किसानों को उर्वरकों की बेहद आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.