शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- शाहजहांपुर। इफको के स्टेट मैनेजर यतेंद्र तेवतिया ने शनिवार को एक दिवसीय भ्रमण के दौरान किसानों से नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग पर संवाद किया। उनके साथ डिप्टी जनरल मैनेजर एस.पी. सिंह और सीनियर मैनेजर वी.के. सिंह भी मौजूद रहे। शहबाजनगर क्षेत्र में किसानों सर्वजीत सिंह और मुनेंद्र सिंह के खेतों का निरीक्षण किया गया, जहां नैनो उर्वरकों के प्रयोग से फसलों में सुधार देखा गया। किसानों ने बताया कि नैनो डीएपी और नैनो यूरिया से मक्का, आलू और बाजरा की पैदावार बढ़ी है तथा खाद की खपत लगभग 50 प्रतिशत तक कम हुई है। अधिकारियों ने किसानों को नैनो उर्वरकों के अधिक प्रयोग की सलाह दी और कहा कि इससे लागत घटती है और मिट्टी की गुणवत्ता भी सुरक्षित रहती है। यह भी पढ़ें- मृदा स्वास्थ्य-पर्यावरण गुणवत्ता, जल संसाधन-मानव कल्याण पहलुओं...