अलीगढ़, अप्रैल 7 -- अलीगढ़। एएमयू नैनोटेक्नोलॉजी सेंटर में प्रख्यात वैज्ञानिक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सुधीर कुमार सोपोरी ने अपने दौरे के दौरान केंद्र का भ्रमण किया। शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित प्रो. सोपोरी का स्वागत सेंटर के निदेशक प्रो. अबसार अहमद जीव विज्ञान संकाय के डीन प्रो. नफीस अहमद खान, डा. अजहर अजीज ने शिक्षकों, शोधकर्ताओं और छात्रों के साथ किया। उन्हें नैनोसाइंस और नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में केंद्र की चल रही शोध गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया गया। जेएनएमसी में पीजी ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजितअलीगढ़। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग ने नवप्रवेशित स्नातकोत्तर छात्रों को शैक्षणिक आवश्यकताओं, विभागीय कार्यप्रणाली और प्रशिक्षण मॉड्यूल से परि...