प्रयागराज, जनवरी 31 -- नैनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म संख्या चार से गुजर रही कामायनी एक्सप्रेस में दौड़कर चढ़ने के दौरान एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़ा। मौके पर तैनात प्वाइंटमैन की सतर्कता और साहस से यात्री की जान बच गई। घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की है। गाड़ी संख्या 11071 कामायनी एक्सप्रेस प्रयागराज की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। उसी समय ड्यूटी पर तैनात प्वाइंटमैन सूबे सिंह चौधरी ने साहस का परिचय देते हुए यात्री को बाहर खींच लिया। मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि सूबे सिंह चौधरी मूलरूप से बीकानेर मंडल से हैं और माघ मेले के दौरान विशेष ड्यूटी के लिए प्रयागराज आए हैं। वर्तमान में उनकी ...