प्रयागराज, जून 14 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के यीशु दरबार के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा साथी घायल हो गया। नैनी के मड़ौका निवासी 24 वर्षीय मो.अरबाज पुत्र मो. फरीद देर रात लगभग 1:00 बजे अपने साथी महेवा पश्चिम पट्टी निवासी 26 वर्षीय आदित्य निषाद के साथ बाइक से घर की ओर लौट रहा था। जैसे ही यीशु दरबार के पास पहुंचा उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई। आदित्य घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...