प्रयागराज, मई 12 -- नैनी के मित्र भंडार वाली गली में मंगलवार रात शॉर्ट सर्किट से दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान के अंदर मौजूद तीन भाइयों का परिवार लपटों और धुएं के बीच फंस गया। सात बच्चों और तीन महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर पूरा मोहल्ला दहल उठा। आसपास के लोग जान जोखिम में डालकर राहत कार्य में जुट गए। घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि धुएं की वजह से दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई। नैनी बाजार में क्रॉकरी कारोबारी रामलाल केसरवानी की दुकान है। यह भी पढ़ें- नैनी में दो मंजिला मकान में भीषण आग, महिला की मौत दुकान से करीब 200 मीटर दूर गली में उनका दो मंजिला मकान है। मकान के निचले हिस्से में गोदाम बना है, जबकि ऊपर के तल पर उनके तीन बेटों का परिवार रहता है। मंगलवार रात करीब...