प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज। नैनी में त्रिवेणी स्ट्रक्चरल लिमिटेड की जमीन पर 50 फ्लैट बन सकते हैं। डीएम की ओर से संपत्ति की कीमत निर्धारित करने के लिए कमेटी गठित करने के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने इसे लेने पर रुचि तो दिखाई है, लेकिन अब वास्तविक कीमत तय होने का इंतजार किया जा रहा है। टीएसएल ने अपनी जमीन बेचने की इच्छा जाहिर की। मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट गया और कोर्ट ने इसकी कीमत तय कराने का निर्देश डीएम मनीष कुमार वर्मा को दिया। हाईकोर्ट ने अपना भी एक लिक्विडेटर तैनात किया है। जबकि डीएम की कमेटी में भी एक लिक्विडेटर हैं। दोनों मिलकर जमीन की वास्तविक कीमत तय करेंगे। यह भी पढ़ें- लखनऊ में प्लाट या फ्लैट का इंतजार होगा खत्म, नई टाउनशिप, दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी वर्तमान में टीसीएल इसके लिए 45 करोड़ रुपये की मांग कर रहा है। हालांकि अभ...