प्रयागराज, मई 24 -- नैनी में शिरडी साईं इलेक्ट्रिक (पूर्व में अरीवा कंपनी) के पास रविवार को बाइक से जा रहे चाचा-भतीजे  की कार सवार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कार सवार मारपीट करने के बाद बाइक अपने साथ उठा ले गए। नकदी और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस इसे मारपीट की घटना बता रही है। पीड़ित ने नैनी कोतवाली में तहरीर दी है। औद्योगिक क्षेत्र के रामपुर इलाके में रहने वाले शिव कुमार अपने भतीजे राज और अंबिकेश के साथ सीओडी के पास दावत में शामिल होने जा रहे थे। आरोप है कि अरीवा कम्पनी के पास उन्हें कार सवार कुछ लोगो ने रोक लिया और मारपीट करने लगे। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि कार सवारों ने उनके साथ मारपीट की और सोने की चेन और शादी में देने के लिए रखे 11 हजार रुपये छीन लिया। इसके बाद उनकी बाइक भी अपने साथ ले गए। खोजबीन के बाद...