प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। नैनी स्थित ईदगाह को एक करोड़ 72 लाख पानी-सीवर का बिल भेजा गया है। पिछले साल नवंबर में जलकल विभाग से भेजे गए बिल को देखने के बाद ईदगाह के मुतवल्ली के होश उड़ गए हैं। ईदगाह के मुतवल्ली रहीम खान मंगलवार को जनसुनवाई में बिल लेकर नगर आयुक्त साईं तेजा के समक्ष पहुंचे। नगर आयुक्त ने बिल देखने के बाद जांच कराने का आश्वासन दिया। नगर आयुक्त से मिलने के बाद मुतवल्ली रहीम खान ने दावे के साथ कहा कि धार्मिक स्थलों पर गृहकर, पानी-सीवर माफ है। चकरघुनाथ स्थित ईदगाह के परिसर में कोई व्यावसायिक गतिविधि भी नहीं होती। इसके बाद भी एक करोड़ 72 लाख, 66 हजार, 417 रुपये का बिल भेजा गया है। मुतवल्ली के मुताबिक पहली बार बिल भेजा गया है। ईदगाह को भेजे गए बिल के संबंध में जलकल विभाग के अधिकारी भी कुछ नहीं बता पा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.