प्रयागराज, जुलाई 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी कुम्भ और लगातार बढ़ते रेल यातायात को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने नैनी-मानिकपुर रेलखंड पर चौथी रेल लाइन बिछाने की दिशा में बड़ी पहल की है। इस परियोजना के लिए अंतिम लोकेशन सर्वे (एफएलएस) शुरू कर दिया गया है। सर्वे पूरा होने के बाद परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर आगे मंजूरी और निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी。

सर्वेक्षण की प्रक्रिया रेलवे की सर्वे टीम चौथी लाइन के निर्माण से जुड़े सभी तकनीकी और वित्तीय पहलुओं का अध्ययन कर रही है। इसमें परियोजना की संभावित लागत, भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता, निर्माण के दौरान आने वाली बाधाएं, रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की जरूरत समेत अन्य जरूरी बिंदुओं का आकलन किया जा रहा है। सर्वे के दौरान यह भी देखा जाएगा...