रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर 31वीं वाहिनी पीएसी परिसर के बाहर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पूर्व फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे राहगीरों ने उन्हें सड़क किनारे पेड़ के नीचे बेहोश पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तलाशी के दौरान मिले दवा पर्चे और मोबाइल फोन के आधार पर उनकी पहचान बहादुर सिंह कन्याल (65) निवासी मस्जिद वार्ड, खटीमा के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलते ही परिजन रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों के अनुसार, बहादुर सिंह हृदय रोगी थे और शुक्रवार सुबह चेकअप के लिए घर से निकले थे। उनका इलाज भोजीपुर...