रामपुर, मार्च 27 -- हाईवे किनारे एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। गुरुवार को ग्रामीणों ने सूचना देते हुए बताया कि गांव मुल्लाखेड़ा के निकट हाईवे के किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पाकर उपनिरीक्षक केशू शर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उसकी तलाशी ली, लेकिन उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला। जिस कारण बेहोश होने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवा दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी व्यक्ति को होश नहीं आया। उपनिरीक्षक ने बताया कि अभी उक्त व्यक्ति के...