बरेली, मई 14 -- नैनीताल हाइवे पर बेकाबू एम्बुलेंस की चपेट में आकर 45 वर्षीय जय सिंह की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भोजीपुरा के गांव मांडा निवासी जय सिंह मंगलवार की रात्रि आठ बजे घर से साइकिल से कहीं जा रहे थे। वह जब हंसा रेलवे फाटक को पार कर नैनीताल हाइवे पर पहुंचे, तभी बहेड़ी की ओर से आ रही एंबुलेंस की टक्कर जय सिंह को लगी। जय सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर जय सिंह के परिजन पहुंचे। भोजीपुरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एंबुलेंस का चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के बेटे महीपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ऐम्बुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया, मृतक के बेटे की तहरीर पर एंबुलेंस चाल...