नैनीताल-हल्द्वानी रूट पर वसूला जा रहा दोगुना किराया
नैनीताल, जून 1 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले पर्यटकों को इन दिनों टैक्सी चालकों की मनमानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित किराए से दोगुनी राशि वसूले जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। बढ़ती पर्यटक संख्या का लाभ उठाकर कुछ चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर प्रति सवारी किराया 250 रुपये निर्धारित है, लेकिन कई टैक्सी चालक पर्यटकों से 500 रुपये प्रति सवारी तक वसूल रहे हैं। इस संबंध में टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद एसोसिएशन की ओर से नैनीताल से हल्द्वानी तक का किराया 250 रुपये प्रति सवारी निर्धारित किया गया है। इससे अधिक किराया लेना नियमों के विरुद्ध ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.