हल्द्वानी, दिसम्बर 13 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नैनीताल रोड पर शुक्रवार रात एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में मंडी में आढ़त में काम करने वाले एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथी को हल्की चोट आई। हादसे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक मंडी गेट बरेली रोड और मूल रूप से फतेहपुर, उत्तर प्रदेश निवासी 24 वर्षीय शिवम पटेल अपने एक साथी के संग काठगोदाम की ओर किसी काम से गया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे जब दोनों अपनी स्कूटी से घर की ओर लौट रहे थे। नैनीताल रोड पर बृजलाल अस्पताल के पास स्कूटी अनियंत्रित हो गई और रपटते हुए डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट आ गई। जिससे काफी खून बहने लगा। आनन-फान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.