नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- योगिता तिवारी, नैनीताल नैनीताल के प्रवेश द्वारों पर स्थापित लेक ब्रिज और बारापत्थर चुंगी पर फास्टैग सुविधा शुरू हो गई है। ऐसा करने वाली नैनीताल पालिका पूरे उत्तराखंड में पहली पालिका बन गई है। इस व्यवस्था से टोल वसूली की प्रक्रिया को तेज और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। उधर, कैंची धाम में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन को दिनभर भक्तों का पहुंचना जारी रहा। करीब 15000 लोगों ने दर्शन किए। पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि वर्तमान में दोनों चुंगियों पर फास्टैग, ऑनलाइन मशीन और मैनुअल तीनों माध्यमों से टोल शुल्क लिया जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर फास्टैग के जरिए वसूली की जा रही है। हालांकि, जिन वाहनों में फास्टैग की सुविधा नहीं है या किसी कारणवश इसके माध्यम से शुल्क नही...